Maharajganj

तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-

कोल्हुई क्षेत्र के जायसवाल धर्मकांटा के करीब तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 
महराजगंज जनपद के कोल्हूई क्षेत्र के परसौना जायसवाल धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर एक व्यक्ति दो महिलाओं के लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से बाइक दुर्घनाग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कोल्हुई थाना प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि नौतनवा थाना क्षेत्र के नाइकोट से बाइक सवार दो महिला एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर आ रही थी। जहां परसौना के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज